गोपेश्वर। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी की जल विद्युत परियोजना के मृतक परिजनों को मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
टनल हादसे मृतक परिवारों के लिए मुआवजा राशि कम उपलब्ध कराने पर परियोजना में काम कर रहे मजदूरों ने नाराजगी जताते हुए मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है। आपदा प्रबंधन मदन कौशिक ने परियोजना में काम कर रहे कर्मचारियों और मजदूरों को भरोसा दिया कि मुआवजा राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से चार लाख देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष से राहत राशि बढ़ाने के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी द्वारा पैरवी की जा रही है। इससे मुआवजा राशि का बढ़ना तय है। मृतकों के परिजनों को दस लाख और मुआवजा मिलने की संभावना है। टीएचडीसी भी मृतक परिजनों को पांच लाख रुपया देने जा रही है। इसके अलावा बीमा राशि का भुगतान भी होना है। इस तरह मुआवजा राशि अब मजदूरों को बढ़कर मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि परियोजना में काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए रेस्क्यू आपरेशन तक परियोजना का काम बंद रहेगा। इसके बाद सभी सुरक्षा उपायों को सुदृढ कर ही काम प्रारंभ किया जाएगा। मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।
मृतक परिवारों को मुआवजा राशि बढ़ा कर मिलेगी
