गोपेश्वर। भारत सरकार की ऊर्जा मंत्रालय की टीम भी टीएचडीसी की टनल हादसे को लेकर घटना स्थल पर पहुंच गई है। इसके चलते ऊर्जा मंत्रालय की टीम भी सभी सुरक्षा उपायों की जांच करेगी। अभी भी पानी का रिसाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसलिए रेस्क्यू आपरेशन में दिक्कतें भी आ रही है। संवेदनशीन इलाके की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की दिशा में भी मंत्रालय की टीम मंथन करेगी। हालांकि आपदा से निपटने के लिए तमाम तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्रालय की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची
