टनल हादसे में एक और मजदूर का शव मिला, अब भी 2 मजदूर लापता

टनल हादसे में एक और मजदूर का शव मिला, अब भी 2 मजदूर लापता

गोपेश्वर। टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे में लापता चल रहे एक मजदूर का शव मिल गया है। इस तरह इस घटना में मृतकों की संख्या 8 पहुंच गई है। अभी भी लापता चल रहे दो मजदूरों को निकलने के लिए रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
बताते चले कि बीते 13 अगस्त की सांय को टनल में भू-धंसाव तथा पानी की रिसाव में 22 मजदूर फंस गए थे। इस दौरान रेस्क्यू आपरेशन में 19 मजदूरों को बाहर निकाला गया। इनमें 7 मृतक भी शामिल हैं। घटना के दिन से लापता चल रहे तीन मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चल रहा था। शनिवार को एक मजदूर को ढूंढ निकाला गया। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। शव की शिनाख्त छत्तीसगढ के दहीकोंगा निवासी देवनाथ के रूप में हुई है। अभी भी लापता चल रहे दो मजदूरों को ढंूढने के लिए सर्च आपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *