गोपेश्वर। बदरीनाथ हाइवे पर नंदप्रयाग के समीप एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय भेजा गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से दुर्घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता के अनुसार घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए 108 सेवा से चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
