गोपेश्वर। सरकार के चार साल बेमिसाल के तहत आयोजित कार्यक्रमों का बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है।
पीजी कालेज गोपेश्वर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और रूद्रप्रयाग जनपद के जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस मौके पर बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कहा कि सरकार की ओर से रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक कार्य हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले काव्या सती और शिवांस नेगी को प्रथम, जिया बिष्ट, शिवांस चमोली को द्वितीय एवं अदिति रावत और अथर्व तिवाड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम एवं स्कूली छात्राओं ने इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। लोक नृत्य एवं लोकगीतों के माध्यम से पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मोहन सिंह नेगी, नवल भट्ट, उपेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
पुरस्कार वितरण के साथ चार साल बेमिसाल कार्यक्रम सपन्न
