चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में रंगारंग और खेल कार्यक्रमों की धूम

चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में रंगारंग और खेल कार्यक्रमों की धूम

गोपेश्वर। जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक तथा खेल गतिविधियों की धूम रही।
पीजी कालेज गोपेश्वर में मंगलवार को सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी तथा भाजपा महामंत्री विनोद कनवासी ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम रुद्रेश कला मंच तथा विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों को अभिभूत किया। इस दौरान छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीत तथा लोकनृत्यों के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस दौरान कवि सम्मेलन में स्थानीय कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं से सभी का मन मोहा। बाल कवि कार्तिक तिवारी, कवियत्री दीपलता झिंक्वाण, प्रेरणा सेमवाल एवं शशि देवली ने काव्य पाठ किया तथा अपनी रचनाओं के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति, समाज और समकालीन विषयों को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया। श्री रामचंद्र भट्ट इंटर कॉलेज, गोपेश्वर की छात्राओं का लोक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने विश्व क्षय रोग उन्मूलन दिवस के अवसर पर टीबी से बचाव के टिप्स दिए। इस तरह जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में भी लोगों की मौजूदगी दूसरे दिन भी बनी रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *