नंदा राजजात यात्रा की अवस्थापना सुविधाओं को 109.65 करोड़ः महाराज

नंदा राजजात यात्रा की अवस्थापना सुविधाओं को 109.65 करोड़ः महाराज

गोपेश्वर।  नंदादेवी राजजात यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए अवस्थापना सुविधाओ को अब तक सरकार ने 109.65 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी है।
डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला की ओर से उठाए गए सवाल के जबाव में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि नंदादेवी राजजात यात्रा के लिए मौजूदा समय तक संबंधित विभिन्न विभागों के 48 कार्यों के लिए 109.65 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके आधार पर संबंधित विभागों द्वारा अपने स्तर से कार्य करवाए जा रहे हैं।
पर्यटन मंत्री महाराज ने यह भी बताया कि उत्तराखंड शासन के 19 अक्टूबर 2025 के पत्र द्वारा श्री नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों के अंतर्गत विभिन्न आवश्यक लघु प्रकृति के कार्यों के जल्द संपादन को जिलाधिकारी चमोली को 20 करोड़ की धनराशि निर्गत की गई। इसके सापेक्ष आस्था पथ से लेकर विभिन्न यात्रा पड़ावों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभागों से अपने स्तर से कार्रवाई की जा रही है। विधायक ने सवाल पूछा था कि जिला प्रशासन चमोली द्वारा राजजात यात्रा के आस्था पथ से लेकर विभिन्न यात्रा पडावों पर क्या-क्या व्यवस्थाएं की जा रही है। पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया कि नंदा राजजात यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी चमोली को यात्राधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी चमोली द्वारा नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों के लिए बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ, चमोली, कर्णप्रयाग तथा थराली के उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा प्रत्येक पड़ाव के लिए पडाव अधिकारियों की तैनात कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *