शिक्षा निदेशक पर मारपीट के आरोपियों की हो गिरफ्तारी

गोपेश्वर। देहरादून में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल पर रायपुर विधायक एवं समर्थकों की ओर से किए गए कथित हमले की राजकीय शिक्षक संघ चमोली ने भत्र्सना करते हुए आरोपियोें के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चैहान और मंत्री बीएस ने कहा कि बीते शनिवार को रायपुर विधायक एवं उनके समर्थकों की ओर से प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक और अन्य कार्मिकों के साथ की गई मारपी निंदनीय है। इस घटना की उनका संघ निंदा करता है और इस मामले में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग करता है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गम्भीर सवाल खड़े करता है। कहा कि यदि घटना को कारित करने वालों पर कोई कार्रवाई अमल मे नहीं लाई जाती है तो उनका संगठन कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *