सलूडडुंग्रा मोटर मार्ग कार्यों को बढ़ेगी मैन पावरःडीएम

सलूडडुंग्रा मोटर मार्ग कार्यों को बढ़ेगी मैन पावरःडीएम

गोपेश्वर। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सेलंग-सलूड डुंग्रा मोटर मार्ग का औचक निरीक्षण कर मैन पावर बढ़ाने पर जोर दिया है।
बताते चलें कि सलूडडुंग्रा मोटर मार्ग खस्ताहाल स्थिति में होने के चलते लोग जान जोखिम में रख आवाजाही कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मार्ग की दशा पर नाराजगी जताई थी। अब जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सड़क मार्ग की दशा सुधारने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत उन्होंने 8.77 किमी लंबाई के सड़क मार्ग का औचक निरीक्षण किया।
पीएमजीएसवाई के अधीन इस सड़क मार्ग की दशा सुधारने के लिए उन्होंने अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाने के निर्देश देते हुए मई माह तक मोटर मार्ग को सुरक्षित बनाने को कहा। उनका कहना था कि सड़क मार्ग की दशा सुधारने के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाकर कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए। खतरनाक बने दो स्थानों पर डिफाॅल्ट कटिंग करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर बल दिया। इस दौरान पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता ने आगामी मई माह तक सड़क को दुरुस्त करने की बात कही।
इस दौरान एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *