आईटीबीपी को वेटेनरी मेडिकेयर वाहन की सौगात

गोपेश्वर। चीन सीमा से सटे सीमांत गांवों में वाइव्रेन्ट विलेज योजना के तहत मवेशियों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार ने आईटीबीपी तथा पशु पालन विभाग को वेटेनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन की सौगात दी है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आईटीबीपी को वेटेनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन को सौंपा। उन्होंने कहा कि अब सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों के मवेशियों को मेडिकेयर वाहन मिलने से उपचार में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि वाइब्रेन्ट विलेज योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांवों में विकास कार्यों के साथ ही अन्य सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार की ओर से सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों की सुविधा के लिए वेटेनरी मोबाइल वाहन उपलब्ध कराया गया है। इसका संचालन आईटीबीपी के ओर से किया जाएगा। वाहन के संचालन के लिए दवाईयों व अन्य संसाधनों की आपूर्ति पशुपालन विभाग की ओर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहन के सुचारु और नियमित संचालन के लिए पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के मध्य अनुबंध किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *