विधायक चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखाया दमखम

गोपेश्वर। बदरीनाथ विधान सभा स्तर पर विधायक चैपिंयनशिप में बच्चों ने दमखम दिखाया।
जिला युवा कल्याण एवं प्रारद विभाग के तत्वाधान में आयोजित विधान सभा चैंपियनशिप के बालक वर्ग की अंडर 19 सौ मीटर दौड में दशोली के ओम आलोक ने प्रथम, अजीत ने द्वितीय तथा पोखरी ब्लाॅक के सोनू ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की 500 मीटर दौड़ में दशोली के रितुल परिहार ने प्रथम, ज्योतिर्मठ भूपेंद्र ने द्वितीय तथा दशोली के तन्मय ने तृतीय स्थान पाया। अंडर 19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ज्योतिर्मठ की अवनी ने प्रथम, दशोली की आईषा ने द्वितीय तथा पोखरी की सलोनी ने तृतीय स्थान बनाया। 300 मीटर दौड़ में दशोली की ऊषा व दीया ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय तथा ज्योतिर्मठ की रेखा ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में दशोली की अंकिता ने प्रथम, ज्योतिर्मठ की आरूषि ने द्वितीय तथा दशोली की वामिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में पोखरी के अक्षय ने प्रथम, दशोली के शिवम् ने द्वितीय तथा पोखरी के इंशात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों में प्थ्वी रावत, कमल किशोर चैहान, गोपल बिष्ट, लता बिष्ट, जयदीप झिक्वाण, संदीप सिंह, शकुंतला, सत्यदेव रावत शामिल रहे। इससे पूर्व बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला के प्रतिनिधि कांग्रेस नेता अरविंद नेगी, दशोली की प्रमुख विनीता देवी, कनिष्ठ प्रमुख शालिनी खत्री, दशोली के खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा तथा ज्योतिर्मठ के खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बदरीनाथ विधान सभा खेल महाकुंभ के नोडल अधिकारी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट तथा जोशीमठ के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनों विकास खंडों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *