फायर टीमों नें किया फायर हाईड्रेंटों का निरीक्षण

फायर टीमों नें किया फायर हाईड्रेंटों का निरीक्षण

गोपेश्वर। त्यौहारी सीजन में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर सर्विस की टीमों नें 4 नगर क्षेत्रों के फायर हाईड्रेंटों का निरीक्षण किया। इसे आपातकालीन परिस्थितियों में अग्नि शमन व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
फायर सर्विस की टीमों द्वारा गोपेश्वर, गौचर, कर्णप्रयाग एवं गैरसैंण नगर क्षेत्रों में स्थापित फायर हाइड्रेंट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान फायर हाइड्रेंट की भौतिक स्थिति, जलापूर्ति व्यवस्था एवं कार्यशीलता की जांच की गई। इससे आग लगने की किसी भी आपात स्थिति में इनका प्रभावी उपयोग किया जा सकेगा। फायर सर्विस द्वारा जनपद के अन्य नगर क्षेत्रों में भी फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण किया जाएगा। अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित कर आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
चमोली पुलिस नें त्योहारों की खुशियों में सुरक्षा को नजरअंदाज न करनें की अपील की है। कहा है कि आतिशबाजी सावधानी पूर्वक की जानी चाहिए। ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखकर अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें। किसी भी अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल फायर सर्विस को सूचना देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *