चमोली की तीनों सीटें फतह करने पर रहेगा जोर: बांसुरी स्वराज

चमोली की तीनों सीटें फतह करने पर रहेगा जोर: बांसुरी स्वराज

गोपेश्वर। भाजपा की प्रदेश सहप्रभारी व सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटकर चमोली की तीनों सीटें फतह करने पर जोर दिया।
कर्णप्रयाग में चमोली जिले की संगठनात्मक बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए जनपद की तीनों सीटों को फतह करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं से जनपदवासियों को लाभ मिला है। कहा कि हर व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी देने के लिए ठोस कदम उठाएं जाने चाहिए। उनका कहना था कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है उन्हें पार्टी से जोड़ने की दिशा में पहल करनी होगी। उनका साफ तौर पर कहना था कि चमोली की तीनों विधानसभा सीटें कमल को देने के लिए एकजुट प्रयास करने होंगे।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की बेहतरी पर बल दिया। उनका कहना था कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय स्थापित कर भाजपा सरकार की वापसी के लिए ठोस प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि हर मंडल के कार्यकर्ताओं को अब पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, अध्यक्ष जिला पंचायत दौलत बिष्ट, चमोली जिला प्रभारी भाजपा संपत सिंह रावत, जिला सह प्रभारी महाबीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, महामंत्री अरुण मैठाणी व विनोद कनवासी, दायित्वदारी रामचंद्र गौड़ व बलबीर घुनियाल, डीसीबी चेयरमैन गजेंद्र रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, जिलाध्यक्षा पवित्रा बिष्ट, मीडिया प्रभारी मोहन नेगी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *