सिमली बेस हाॅस्पिटल में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा शुरू

सिमली बेस हाॅस्पिटल में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा शुरू

गोपेश्वर। सिमली बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच सुविधा प्रारंभ होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
दरअसल सिमली महिला बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी। अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के चलते लोगों को जांच के लिए अन्य अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही थी। इससे लोगों की धन और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की मांग की जा रही थी। अल्ट्रासाउंड मशीन 2024 में लग तो गई थी किन्तु रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से लोगों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही थी।
रेडियोलाॅजिस्ट के रूप में डाॅ. गौरव शाह की तैनाती के साथ ही अब अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) जांच सेवा प्रारंभ हो गई है। डॉ. शाह अब सीएचसी गैरसैंण और बेस अस्पताल सिमली में वैकल्पिक रूप से तीन-तीन दिन की सेवाएं देंगे। इससे दोनों अस्पतालों में मरीजों को विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं मिलती रहेंगी।
अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों, गर्भवती महिलाओं तथा क्षेत्र के अन्य मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे उन्हें जांच के लिए दूर कर्णप्रयाग अथवा श्रीनगर जाने से छुटकारा मिल गया है। इससे लोगों को समय व धन की बर्बादी से भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *