विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

पोखरी। शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में विकासखंड के 36 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, गणितीय प्रतिरूपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कृषि, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, विशिष्ट अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पोखरी के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष नवीन रौदियाल तथा खंड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक संदीप नेगी ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता और शोध प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना है। मुख्य अतिथि सोहन लाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। नवीन रौदियाल ने कहा कि ब्रह्मांड में घटित होने वाली घटनाओं का अध्ययन ही विज्ञान है। खंड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने कहा कि विज्ञान के इस युग में विद्यार्थियों को ऐसे महोत्सवों से सीख लेकर अपने भविष्य की राह तय करनी चाहिए, ताकि वे देश के निर्माण और विकास में योगदान दे सकें।विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र बुटोला ने कहा कि मनुष्य जन्म से मृत्यु तक निरंतर सीखता रहता है और यही प्रक्रिया शिक्षा है। इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना ‘मां सरस्वती शारदे’ और स्वागत गीत ‘सांसों की सरगम, शुभ स्वागतम’ की शानदार प्रस्तुति दी।बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ के कक्षा 12 के आदित्य ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा की कक्षा 11 की साक्षी ने द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिलोटी के कक्षा 10 के नीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण: राजकीय इंटर कॉलेज पोगठा के कक्षा 11 के शुभम ने प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरो के कक्षा 10 के अभिनय ने द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ के कक्षा 9 के यशवंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा की कक्षा 11 की आरुषि गुसाईं ने प्रथम और बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की कक्षा 11 की दिया पंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई: शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी के कक्षा 9 के दक्ष ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज सरमोला के कक्षा 11 के कार्तिक खत्री ने द्वितीय और इसी विद्यालय के कक्षा 9 के ओम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्वदेशी कृषि पद्धतियां: राजकीय इंटर कॉलेज सरमोला के कक्षा 9 के अश रावत ने प्रथम और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिकोंना के कक्षा 9 के अरनल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा की कक्षा 12 की अंजलि ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज सरमोला के कक्षा 11 के आशीष चौहान ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत के कक्षा 12 के शेखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आपदा प्रबंधन: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की कक्षा 12 की आंचल ने प्रथम, हाईस्कूल उतरो के कक्षा 10 के आर्यन ने द्वितीय और हाईस्कूल कुजासू के कक्षा 9 के करण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।महोत्सव में अजयपाल रावत, दयाल गड़िया, पूनम रानी नेगी, लता कोहली, देवेश्वरी गौड़, कुसुमलता गड़िया, सतीश खाली, किशोर देवली, नीरज चौहान, सुबोध त्रिपाठी, विजय रावत, प्रदीप रड़वाल, विनोद कुमार और वेद प्रकाश भट्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप राणा, अंजन नेगी, कुलदीप कुमार, शोभा जोशी, डॉ. बृजेंद्र कठैत, विनीता भंडारी, जोगेंद्र कुमार, संजय राणा, कल्याण सिंह चौधरी, राकेश चंद्र त्रिपाठी, सुमन लता सती, संदीप बर्त्वाल, शांता भंडारी, प्राची राणा, देशराज सिंह बिष्ट, अनूप रावत और हर्षवर्धन चमोला समेत तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला नेगी और सुरेंद्र सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *