ओएनजीसी ने गोपेश्वर पालिका को दिए स्वच्छता उपकरण

ओएनजीसी ने गोपेश्वर पालिका को दिए स्वच्छता उपकरण

गोपेश्वर। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर को स्वच्छता कार्यों के लिए विभिन्न उपकरण प्रदान किए। इसके अलावा शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एंड ह्यूमन रिसोर्स सोसायटी के माध्यम से नगर पालिका को दो 3 हजार लीटर क्षमता वाले वाटर टैंक, पांच फॉगिंग मशीन, 25 कूड़ा उठान हाथ ठेलियां तथा सफाई उपकरण भी दिए गए।
पालिकाध्यक्ष संदीप सिंह रावत को नगर पालिका दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के प्रतिनिधियों ने उपकरण नगर पालिका अध्यक्ष संदीप सिंह रावत को सौंपे। इस अवसर पर पूर्व ओएनजीसी के एलमोहन लखेड़ा ने बताया कि ओएनजीसी सीएसआर के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रस्तावों के माध्यम से अब तक पर्वतीय क्षेत्रों के 2500 से अधिक सरकारी विद्यालयों को फर्नीचर, कंप्यूटर सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।
पालिकाध्यक्ष संदीप सिंह रावत ने ओएनजीसी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने भविष्य में भी सहयोग जारी रहने की उम्मीद जताई।
इस दौरान ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक/एचसीए नीरज कुमार शर्मा, महाप्रबंधक पवन कुमार सैनी, सीएसआर प्रभारी विशाल शर्मा ऑनलाइन जुड़े रहे। सोसायटी अध्यक्ष उत्तम रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर अंकुर बिष्ट, सचिव दयाल सिंह रावत, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, नगर पालिका के ईओ अनिल कुमार पंत समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *