बदरीनाथ में स्नान के दौरान दो महिलाओं की मौत

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम के तप्त कुंड में दो महिलाओं ने बेहोश होनें के बाद दम तोड़ दिया।
बदरीनाथ कोतवाली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रातः 5 बजे राजस्थान की दो महिलाएं स्नान के लिए तप्त कुंड में गई थी। इसी दौरान दोनों महिलाएं बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर ही दोनों महिलाएं महिला तप्त कुंड में फर्श पर अचेत अवस्था में मिली। मौके पर मौजूद उनके साथ यात्रा पर आए लोगों ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा की 71 वर्षीय रामू देवी तथा 63 वर्षीय पे्रम देवी तप्त कुंड में डुबकी लगाने के दौरान यकायक बेहोश हो गए थे।
पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर दिया। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय बद्रीनाथ ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के उपरांत दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया गया कि दोनों महिलाएं सगी बहनें थी। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर दी गई है। इससे उनके साथ में आये लोगों में मातम पसर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *