गोपेश्वर। प्राथमिक शिक्षकों ने टीईटी की बाध्यता के खिलाफ शिक्षक दिवस पर बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करने का ऐलान किया है।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति के दिगंबर सिंह नेगी ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों टीईटी की बाध्यता से मुक्त रखा जाना चाहिए। इसके बावजूद इस बाध्यता को समाप्त नहीं किया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी लगातार संघर्ष किया जा रहा है। फिर भी सरकार पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में कोई कदम बढ़ाती नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि टीईटी की बाध्यता समाप्त करने तथा ओपीएस की बहाली को लेकर शिक्षक चुप्प नहीं बैठेंगे। आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षक बांहों में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेंगे।
शिक्षक दिवस पर बांहों पर काली पट्टी बांधेंगे शिक्षक
