चैसिंघा खाडू करेगा मां नंदा बड़ी जात की अगुवाई

गोपेश्वर।  मां नंदा देवी की 5 सितंबर से होनें जा रही बड़ी जात के लिए सुंग गांव में चै सिंघा खाडू मिल गया है। इसके चलते अब बड़ी जात के आयोजन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
दरअसल नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ से इस बार नंदा की बड़ी जात का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए चै सिंघा खाडू ही पथ प्रदर्शक होता है। होमकुंड से चै सिंघा खाडू को ही कैलास के लिए विदा किया जाता है। बड़ी जात के लिए चै सिंघा खाडू सुंग गांव के रमेश सिंह बिष्ट के घर में प्रकट हुआ है। सुंग गांव के लोगों का कहना है कि इससे पूर्व 1988 में देवचंद बिष्ट, 2000 में केदार सिंह बिष्ट, 2014 में विलोक सिंह बिष्ट तथा 2026 में रमेश सिंह बिष्ट के घर में चै सिंघा खाडू जन्में हैं।
मान्यता है कि नंदा देवी का ससुराल क्षेत्र भी इसी इलाके से प्रारंभ होता है। इसलिए मां नंदा की उत्सव डोली बौंटा खाल में प्रवेश करती है तो लोग उमंग व उल्लास के बीच मां नंदा की आगवानी करते है। स्थानीय लोगों के अनुसार त्योणा भूमियाल को मां नंदा देवी का धर्मभाई माना जाता है। इसके चलते सुंग गांव की धार्मिक महत्ता लोगों के अटूट विश्वास को प्रकट करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *