गोपेश्वर। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक में स्थित ड्याली सेरा को ट्रेक आॅफ द ईयर-2026 घोषित करने के चलते अब इस क्षेत्र के दिन बहुरने के आसार बढ़ गए हंै।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् ने ड्यारी सेरा ट्रेक को ट्रेक आॅफ द ईयर-2026 घोषित कर दिया है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी द्वारा एडवेंचर एसोसिएशन एंड वेलफेयर सोसाइटी समेत होटल एसोसिएशन औली(ज्योतिर्मठ) को जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी चमोली अरविंद गौड़ ने बताया कि इस अनछुए ट्रैक रूट को प्रमोट करने हेतु क्षेत्र केे पर्यटन कारोबारियों की मांग पर ड्यारी सेरा टेªक को यह सोगात मिली है। उत्तराखंड और राज्य से बाहर के ट्रैकर इस अभियान का लाभ उठा सकेगें।
बताया गया कि इस ट्रैक रूट पर 1 सितंबर से 30 मार्च 2027 तक टेªक ऑफ द ईयर-2026 के नाम से विशेष ट्रैकिंग अभियान चलाए जाएंगे। ट्रैकिंग अभियान का संचालन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधीन स्थानीय पंजीकृत टूर ऑपरेटर एजेंसी/फर्म द्वारा किया जाएगा। प्रथम 300 ट्रैकरों के लिए प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर रुपए 2000 की सब्सिडी भी द्वारा संबधित टूर ऑपरेटर/एजेंसी को दी जाएगी। एडवेंचर एसोसिएशन एंड वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े पर्यटन कारोबारी विवेक पंवार ने खुशी जताते हुए कहा कि पहले भी इसी ब्लाॅक की चिनाप वैली को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि ड्याली सेरा ट्रैक रूट पर कैम्प साईट, रूट मेंटनेंस, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। इससे कुंवारी पास ट्रैक पर पथारोहियों का बढ़ता मानवीय दबाव भी कम होगा और ट्रेकर्स इस नए ट्रैक रूट की ओर कदम बढ़ा सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
जोशीमठ का ड्याली सेरा ट्रेक ऑफ द ईयर-2026 घोषित
