आम आदमी पार्टी बोली-कांग्रेस लोगों से कर रही छलावा

आम आदमी पार्टी बोली-कांग्रेस लोगों से कर रही छलावा

गोपेश्वर। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर जनता से छलावा करने का आरोप लगाया है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष देव सिंह फोनिया ने यहां जारी वक्तब्य में बद्रीनाथ विधानसभा के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला पर आरोप लगाया कि पिछले दिनों सीमान्त नीती घाटी के भम्रण के दौरान उन्होंने आम लोगों द्वारा उठाये गए मसलों के निस्तारण का भरोसा दिया था। इसके बावजूद समस्याओं का निदान न होने से जनता को मायूसी झेलनी पड़ रही है। कहा कि विधायक गमशाली गांव के भम्रण पर थे तो सभी लोगों ने उनके सामने संचार नेटर्वक की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर भी संज्ञान लेने का आग्रह किया। उनका कहना था कि सीमान्त क्षेत्र में रह रहे लोगों के पास दो-तीन सिलेंडर होने चाहिए।
फोनिया ने कहा कि बांपा स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के टीके भी नहीं है। गांव वासियों को कुत्तो के काटने पर ईलाज के लिए 75 किमी दूर जोशीमठ जाना पड़ता है। इससे समय तथा धन की बर्बादी भी होती है। आपातकालीन स्थिति में सीमा क्षेत्र में रह रहे लोगों को सरकारी एम्बुलेंस सेवा के लिए 20 रूपये प्रति किमी का चार्ज देना पड़ता है। इसके बावजूद आम लोगो द्वारा उठाई गई समस्याओं का अभी तक निस्तारण नहीं हो पाया है।
कंग्रेस विधायक पर आरोप लगाते हुए उनका कहना था कि विपक्ष में रहने का बहाना बनाकर समस्याओं से मुंह मोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के लोग यही कह रह कि 2027 में कांग्रेस की जीत से ही समस्याओं का निदान हो पायेगा। इससे स्थानीय लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *