अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पीआईबी की मीडिया कार्यशाला-वार्तालाप

अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पीआईबी की मीडिया कार्यशाला-वार्तालाप

गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत के अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुचानें की जरूरत पर जोर दिया है। उनका कहना था कि मीडिया के जरिए ही योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच सकेंगी।
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून के तत्वाधान में जिला पंचायत सभागार में आयोजित क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला-वार्तालाप में बतौर मुख्य अतिथि उन्होने कहा कि तथ्यपरक पत्रकारिता से जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच आसान और प्रभावी होगी। उन्होनें केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक देने के लिए योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। स्थानीय मीडिया अपनी व्यापक पहुंच के माध्यम से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा की पीआईबी की सूचना विश्वसनीय होती है। उन्होने इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन ब्लॉक मुख्यालयो पर भी करने पर जोर दिया। कहा कि चमोली जिले के लिए सुखद स्थिति यह है कि यहां पीत पत्रकारिता नहीं है। इसके चलते रचनात्मक पत्रकारिता के बल पर ही सरकारी योजनाओं के मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार से ही लोगों को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा की मौजूदा दौर में सोशल मीडिया की सनसनीखेज सूचनाएं चुनौतीपूर्ण बनी है।
पुलिस अधीक्षक सरुजीत सिंह पंवार ने नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए बेहतर प्रयासों की जरूरत पर बल दिया और कहा कि भावी पीढ़ी को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होगें। नशे के विरूद्ध अभियान मिशन के रूप में संचालित होना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि नशें के चलते पंजाब की तरह उड़ता उत्तराखंड न बन जाए।
पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने कहा की मौजूरा दौर में इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन परस्पर संवाद के लिए जरूरी है। इससे योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तो होगा ही अपितु योजनाओं का लाभी आम आदमी को मिलेगा।
पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव सुन्द्रियाल ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक पहलों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों तक पहुंचाने के साथ ही इन योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका पर सार्थक संवाद स्थापित करना है।
कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, प्रेस क्लब चमोली के संरक्षक क्रांति भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने विचार व्यक्त किए।
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, ई-20 पहल एवं हरित ईंधन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, नशा मुक्त भारत अभियान, जीआई टैगिंग तथा ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *