गैरसैंण की छात्रा आरोही ने चित्रकला में लहराया परचम

गैरसैंण की छात्रा आरोही ने चित्रकला में लहराया परचम

गोपेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैरसैंण की होनहार छात्रा आरोही बिष्ट ने आईएमसी आर्ट कंप्रेशन मुंबई द्वारा रूम टू रीड इंडिया के सहयोग से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में हुनर का प्रदर्शन किया है।
प्रधानाध्यापिका बबली सेंजवाल ने बताया कि कक्षा एक की छात्रा आरोही बिष्ट ने चित्रकला प्रतियोगिता में हुनर का प्रदर्शन कर देश में अब्बल स्थान बनाया है। यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उनका कहना है कि विद्यालय में बच्चों के लिए स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापित की गई है। हर रोज रूम टू रीड कार्यक्रम के तहत बच्चों को पुस्तकालय में रूचि के अनुसार पुस्तकें दी जाती है। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ने व सीखने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान को और मजबूत करने के लिए समग्र शिक्षा एवं डायट के सहयोग से जनपद स्तरीय पहल के रूप में इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है।
शिक्षक सुरेन्द्र बिनवाल ने बताया कि आरोही विष्ट मेहनतकश होने के चलते कक्षा-1 में होते हुए भी उसके अंदर सीखने की ललक है। वह पुस्तकालय में बड़े ध्यान से चित्र बनाती है। इसी लगन का नतीजा है कि आज उसका चयन चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होनें कहा कि आरोही आगे चलकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम और ऊँचा करेगी। इस दौरान छात्रा को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक गुलजार अहमद, दीपक सिंह, पदमा देवी, मंजू देवी समेत तमाम लोगों ने आरोही को भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *