गोपेश्वर। आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने गोपेश्वर नगर के ब्रह्मसैण क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ट्रीटमेंट के लिए तत्काल 25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की।
रविवार को पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल ने आपदा प्रबंधन मंत्र कौशिक से ब्रह्मसैण इलाके में हो रहे भू-धंसाव से सड़क के अवरूद्ध होने और मकानों पर खतरा मंडराने की स्थिति को देखते हुए तत्काल ट्रीटमेंट किए जाने की गुहार लगाई। इस पर मंत्री तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भू-धंसाव प्रभावित तथा आपदा की जद में आवासीय मकानों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा एवं एतिहाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बताया कि सड़क मार्ग अवरूद्ध होने से एक बड़ी आवादी की आवाजाही प्रभावित हो गई है। आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गए है। इसके लिए उन्होंने तत्काल 25 लाख रुपये ट्रीटमेंट शुरू करने के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की।
इस दौरान लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा, एसडीएम राजकुमार पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ब्रह्मसैण के भू-धंसाव ट्रीटमेंट को 25 लाख की घोषणा
