गोपेश्वर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली में प्रतिभाग करने आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोके जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार तथा एसएसपी नैनीताल का पुतला फूंका।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी तथा ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चमोली बस स्टेशन पर सरकार और एसएसपी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में भाग लेने आ रहे कार्यकर्ताओं को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जगह-जगह रोक कर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया। यहां तक की एसएसपी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को तहस नहस करने के प्रयास किए गए हैं। कांग्रेस इस मसले पर चुप नहीं बैठेगी और सरकार की तानाशाही का विरोध करती रहेगी।
इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, प्रदेश सचिव सुदर्शन शाह, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण व रवीन्द्र बत्र्वाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिपिन फस्र्वाण, गिरीश आर्य, राजेन्द्र सिंह रावत,, नंदप्रयाग के नगराध्यक्ष अनिल कठैत, मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवांण, जिला कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने फूंका सरकार और एसएसपी का पुतला
