कांग्रेसियों ने गोपेश्वर में निकाली वोट बचाओ-देश बचाओ रैली

कांग्रेसियों ने गोपेश्वर में निकाली वोट बचाओ-देश बचाओ रैली

गोपेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में वोट बचाओ-देश बचाओ रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जोरदार मांग उठाई। कांग्रेसियों ने इस दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन किया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बस स्टैंड से अंबेडकर भवन तक रैली निकाली। इस दौरान संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी का वाचन किया गया। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिले भर के कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने रैली में प्रतिभाग किया।
सीईसी ज्ञानेश कुमार का फंूका पुतला
इस अवसर पर आयोजित सभा में लोकतंत्र बचाओ व वोट बचाओ -देश बचाओ पर प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र फस्र्वाण व ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी समेत तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद रैली बस स्टेशन पहुंची। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
कांग्रेस जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण के संचालन में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवांण, नंदप्रयाग के नगराध्यक्ष अनिल कठैत, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, जिला महामंत्री रविन्द्र बर्त्वाल, जिला सचिव योगेंद्र बिष्ट, मनमोहन ओली, भगत कनियाल, पूर्व जिपंस महेश शंकर त्रिकोटी, मनीष नेगी, जीडी हिन्दवाल, ओम् प्रकाश नेगी, राजेन्द्र रावत, महेन्द्र नेगी, ललिता देवी , कांता, संतोषी, दीपा बिष्ट, गंगा देवी, वीना, लक्ष्मी व मंदोधरी समेत तमाम कांगे्रस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *