गोपेश्वर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में छात्रों ने हुनर का प्रदर्शन किया। इसके तहत सीनियर वर्ग में माहेश्वरी तथा जूनियर वर्ग में देवेंद्र ने अब्बल स्थान हासिल किया।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में आयोजित प्रीमियर लीग की जनपदीय प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों के 54 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। 7 साउंड तक चली इस प्रतियोगिता के सेकंड राउंड में 24 बाल वैज्ञानिकों ने क्वालीफाई किया। थर्ड राउंड में 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ। फाइनल राउंड में 4 बाल वैज्ञानिक ही चयनित हुए।
प्रीमियर लीग के सीनियर वर्ग में दशोली के देवेंद्र तथा कर्णप्रयाग के प्रिंस भंडारी और जूनियर वर्ग में थराली की माहेश्वरी तथा दशोली की नविता वल्र्ड समिट में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इससे पूर्व डीसीबी के चेयरमैन गजेंद्र सिंह रावत तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधित्व प्राधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया। प्रोजेक्टर तथा एलईडी स्क्रीन पर खेली गई इस प्रतियोगिता को डॉ. प्रताप बिष्ट, अनूप खंडूरी, दिगपाल सिंह बुटोला व दीवान सिंह नेगी ने संचालित किया।
प्रतियोगिता में यू-काॅस्ट के जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष धर्म सिंह चैहान, देवखाल के प्रधानाचार्य ताजवर सिंह रावत, जयंत सिंह पवार तथा यू कास्ट के देव सिंह, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर गीता डिमरी, रेखा कंडेरी, आरती चैकियाल व आभा नेगी समेत ब्लाॅकों के मार्गदर्शन शिक्षक एस्कॉर्ट के रूप में मौजूद रहे।
प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में माहेश्वरी और देवेंद्र का जलवा
