गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर गौचर के समीप चटवापीपल में पेट्रोल पंप में अचानक भू-स्खलन होने से मलवा पेट्रोल पंप कर्मियों के आवास के ऊपर गिर गया। घटना के दौरान कर्मचारी गैरी नींद में सो रखे थे। किसी तरह पहाड़ी से भू-स्खलन की भनक लगते ही आवास में रह रहे कर्मियों ने भाग कर जान बचाई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
भारी बारिश के चलते जगह-जगह भू-स्खलन होने से लोग परेशान रहे। चटवापीपल पेट्रोल पंप पर भी तड़के पहाड़ी से भू-स्खलन होने से मलवा पेट्रोल पंप कर्मियों के आवास पर जा गिरा। इससे कर्मचारियों का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मकान में रह रहे कर्मचारी भागकर जान बचा गए। पहाड़ी दरकने से पेट्रोल पंप का एक हिस्सा मलवे में दब गया। बताया जा रहा है कि मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कर्मचारियों के भाग खड़े होने से सभी की जान बच गई।
भू-स्खलन में मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पेट्रोल पंप कर्मी
