बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

गोपेश्वर। जिला चमोली बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने शपथ दिलाई।
जिला न्यायालय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह रावत ने लगातार चैथी बार अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष रैजा चैधरी, सचिव पद पर मनवर सिंह सजवाण, सह सचिव पद पर चन्द्र शेखर नेगी तथा रघुनाथ सिंह बिष्ट ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
विधायक बुटोला ने बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण की शुभकामनाएं देते हुए संवैधानिक व्यवस्था के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उनका कहना था कि खासकर गरीबों को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं को पहल करनी होगी। इससे ही गरीबों को भी सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा। उन्होंने बार भवन की मरम्मत के लिए 3 लाख रूपये विधायक निधि से प्रदान करने की घोषणा की।
बार ऐसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने कहा कि बार ऐसोसिएशन की हर समस्या का समाधान सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर किया जाएगा। कहा कि बार के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमा तथा सम्मान को तरजीह दी जाएगी। इस मौके पर तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *