गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने मूक-बधिर महिला अपराध पर एक्शन लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर धर दबोच कर गिरफ्तार कर दिया।
पोखरी के थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि बीते शनिवार को एक महिला ने थाने में तहरीर दी की उसकी मूक-बधिर ननद के साथ पोखरी ब्लाॅक के सांकरी गांव निवासी संजय उर्फ सन्तू ने जबरन दुष्कर्म किया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की।
मूक-बधिर महिला से संबंधित मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आरोपी के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
पोखरी पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी संजय उर्फ सन्तू को घटना की सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया कि महिला अपराध समेत अन्य तमाम अपराधों को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसलिए इस तरह के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
