सेविका समिति व ब्रह्माकुमारीज की महिलाओं ने अधिकारियों को बांधी राखी

सेविका समिति व ब्रह्माकुमारीज की महिलाओं ने अधिकारियों को बांधी राखी

गोपेश्वर। राष्ट्रीय सेविका समिति की महिलाओं ने रक्षाबंधन का आगाज करते हुए अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को राखी बांधी।

सोमवार को महिलाओं ने जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी डाॅं. अभिषेक त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट समेत तमाम अधिकारियों को रक्षाबंधन से पूर्व राखी पहनाकर भाई-बहन के रिस्ते को मजबूती का संकल्प लिया। समिति की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार की गई हैंडमेड और क्रोशिया की राखियां बांधी। उन्होंने मिठाई भी खिलाकर मधुर रिस्तों की कांमना की।

इस दौरान ममता भट्ट, सीमा नेगी ,कविता ,खुशबू, दीया कंडारी, दीपा पुरोहित, शोभा फस्र्वाण, कविता नेगी आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने रक्षाबंधन से पूर्व बहिनों के स्नेह पर आभार जताते हुए इससे सबका हौसला बढ़ा तो ही अपितु कलाई पर सजी प्यार की राखी से वे अभिभूत हो उठे। उन्होंने महिलाओं की इस पहल को सराहनीय बताया।

ब्रह्माकुमारीज संस्था की बहनों ने भी एसपी चमोली को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। ब्रह्माकुमारीज संस्था की यह पहल चमोली पुलिस के लिए सिर्फ राखी बंधवाने तक सीमित नहीं था। पुलिस का कहना था कि खाकी की ड्यूटी निभाते हुए समाज की बहनों से मिला यह स्नेह पुलिसकर्मियों के लिए हौसला भी है और एक भावनात्मक जुड़ाव भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *